मैं जिंदा हूं

 😊 *मैं ज़िंदा हूँ* 😊
एक पार्टी में, जहाँ कई मशहूर हस्तियाँ मौजूद थीं, एक बुज़ुर्ग सज्जन, मंच पर छड़ी के सहारे आए और अपनी सीट पर बैठ गए।
होस्ट ने पूछा- “क्या आप अब भी डॉक्टर के पास अक्सर जाते हैं?”
बुज़ुर्ग बोले:- “हाँ, मैं तो अक्सर जाता हूँ!”
होस्ट ने पूछा:- “क्यों?”
बुज़ुर्ग मुस्कराकर बोले:- “मरीज़ों को तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए, तभी तो डॉक्टर ज़िंदा रहेगा!”
तालियों से गूंज उठा समाँ बुज़ुर्ग की हाज़िरजवाबी पर👏
फिर होस्ट ने पूछा:- “तो क्या आप फार्मासिस्ट के पास भी जाते हैं?”
बुज़ुर्ग बोले:- “ज़रूर! क्योंकि फार्मासिस्ट को भी तो जीना है!”
अबकी बार और ज़्यादा तालियाँ बजीं।👏👏
होस्ट ने हँसते हुए पूछा:- “तो फिर क्या आप फार्मासिस्ट की दी हुई दवा भी लेते हैं?”
बुज़ुर्ग बोले:- “नहीं! दवाइयाँ तो अक्सर फेंक देता हूँ… मुझे भी तो जीना है!”
इस पर तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।😂😂
अंत में होस्ट ने कहा:- “आपका धन्यवाद कि आप इस इंटरव्यू के लिए आए।”
बुज़ुर्ग बोले:- “ मुझे मालूम है, आपको भी तो जीना है!”
श्रोता इतने हँसे कि देर तक तालियाँ बजती रहीं। 🤣🤣
फिर एक और सवाल हुआ:- “क्या आप अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भी एक्टिव रहते हैं?”
बुज़ुर्ग बोले:- “हाँ, बीच-बीच में मैसेज भेजता रहता हूँ, ताकि सबको लगे कि मैं ज़िंदा हूँ! वरना सब समझेंगे कि मैं चला गया और ग्रुप एडमिन मुझे हटा देगा!”
👏🙏😂👏🙏😂

तो दोस्तों, मुस्कुराते रहिए, और अपनों से जुड़े रहिए!
ज़िंदगी है… तो जिंदादिली भी होनी चाहिए!
 😊🙏🏻😊

Comments

Popular posts from this blog

Nahi pata...

It's just Alright....

बेनाम रिश्ता