Posts

Showing posts from April, 2024

Perfect प्यार

Image
प्रिया ने मुझसे पूछा, "ऐसा क्यों है कि मैंने उसे इतना प्यार दिया, उसके बावजूद भी वो चला गया?" मैंने कहा , " क्योंकि वो काफी नहीं है ।" "क्यों?" मैं उसकी आँखों में नहीं देख सकती थी इसलिए मैंने अपने हाथ की ओर देखा। " क्योंकि वो अब तुमसे प्यार नहीं करता। " ये सुन कर फिर प्रिया बहुत देर तक चुप रही.  मैंने कोई और शब्द न सुना न बोला, और जब मैंने उसकी ओर देखने की हिम्मत जुटाई, तो मुझे चैन सा मिला, क्योंकि मैंने देखा कि वो रो नहीं रही थी।  बल्कि वो खाली निगाहों  से सांझ के ढलते हुए संतरी आकाश को देख रही थी, शायद सैकड़ों बातें सोच रही थी और उगते हुए सितारों से हजारों सवाल पूछ रही थी।  मैंने भी वैसा ही किया और बादलों की तरफ़ ऊपर की ओर देखा। "क्योंकि, प्रिया हम जानते हैं, यह इस बारे में नहीं है कि हम उस इंसान से कितना प्यार करते हैं।  और हां, यह इस बारे में भी नहीं है कि जब हम उनके साथ थे तो हम कितने खुश थे या कितना परफेक्ट महसूस करते थे।" " तो क्या प्यार हमेशा नहीं रहता !" प्रिया के सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हुए मैने कहा " जब...

आसान नहीं है..

Image
सब कुछ पल भर में खत्म हो गया था। ऐसे जैसे मानों कुदरत भी इन सब में शामिल थी।  वो एक अपना सा साथी आज दूर कहीं और है, कैसे कहे की "मैं हूं यही" जब कुछ भी तो नहीं है। किसी से प्रेम करना फिर और किसी का हो जाना  देखना ख़्वाब किसी का, किसी और संग सो जाना आसान नहीं है किसी से प्रेम करना, किसी और का हो जाना। संजोए सपने हो जिसके संग  पसंद आता बस उसी का ढंग  चाहे लाख खूबियां हो किसी में  चाहे किसी का सबसे सुंदर रंग  एक पल में कैसे बदले जो तस्वीर देखी थी रोजाना आसान नहीं है....किसी से प्रेम करना, किसी और का हो जाना।। कैसे मंजिल को है जाना  कैसे एक एक पग बढ़ाना  कौन कितना साथ देगा  किसको कितना है निभाना  इन सारी उम्मीदों को एक पल में ही धो जाना आसान नहीं है....किसी से प्रेम करना, किसी और का हो जाना।।