Posts

Showing posts from August, 2021

Block, Delete and End...

Image
एक बात जो मैं मानती हूं कि जिंदगी चलती रहती है। लोग बदलते हैं,प्यार रुप बदल लेता है,दिल टूट जाते हैं और अंदर ही जुड़ भी जाते हैं। जिन चीजों को हम चाहते थे वो इच्छाओं में बदल गये,हम उन्हें खो देते हैं जिन्हें सोचा था कि कभी नहीं खोएंगे। हम हार जाते हैं,और उनसे दूर चले जाते हैं जिनसे सोचा था कि कभी दूर नहीं होंगे। एक बात तो पक्की है कि इन सब के बावजूद, यहां तक ​​कि हमारे होने ना होने पर भी जीवन जारी है। ज़िंदगी चलती रहती है। उस दिन और दिनों जैसे ही हम लड़े थे और एक कसैले करेले स्वाद सा विचार आया था। सब कुछ छोड़ कर जीने का विचार। जिंदगी को दूसरे रंग से लिखने का विचार.. विचारों में भी आसान नहीं था तुमसे रिश्ता खत्म करना। ना जाने कितनी बार मेरा दिल धीरे से कहता था कि चलो फिर उसी रास्ते पर चलते हैं, रिश्ते ऐसे खत्म नहीं होते। आपको अपनी contact list, facebook, watsup, instagram से ब्लॉक कर दिया। फिर ये भी सोचा कि नंबर को ही डिलीट कर दूं, लेकिन उस नंबर को डिलीट करना आसान नहीं था। शायद अभी भी गुंजाइश बाकी थी। अपने decision को दुबारा से चेक करने का मौका हमारा दिल ही नहीं बल्कि ये आजक...