मैं और मेरी तनहाई
हम मिलें या ना मिलें, फासले कम हो या ना हो, हमारे बीच बातें हो या ना हो, ये सब बातें कोई मायने नही रखती..... बस इतना याद रखना कि मेरे दिल में तुम्हारे लिए जो प्यार है...अच्छे अहसास हैं और जिन्हें जी कर मुझे सुकून सा मिलता है .. सचमुच मेरी जिंदगी कुछ busy सी हो गई है.. तुम्हें सोचना और फिर से तुम्हें सोचना.. तुमसे नाराज़ होना फिर खुद ही मान जाना कभी यूँ ही हँस देना कभी उदास हो जाना मेरी चाहतों की दुनिया तो सचमुच लाजवाब है .. पता है..तुम्हारा मेरी जिंदगी में "आ कर भी न आना" मुझे ज्यादा नहीं अखरता .... क्योंकि हर पल तुम्हें दिल में जो रखते हैं तुम दूर कब हो मुझसे, जो पास बुलाऊँ तुमने मेरी सुनी कब..जो आवाज लगाऊँ जो कहना है वो अपने दिल से कहकर हँस दिया करते हैं... मेरी हँसी में तुम हो..मेरी बेबसी में तुम हो. मेरी आँखों में तुम हो..मेरे ख्यालों में तुम हो. मेरे सवालों में तुम हो. मेरे जवाबों में तुम हो. मेरी तन्हाईयों में तुम्हारा जिक्र.. हर वक़्त करूँ मैं तुम्हारी फ़िक्र.. चाँद में भी तुम्हारा दीदार करूँ.. हर लम्हा तुम्हारा इन्तजार करूँ.. हाँ ऐसी मोहब्ब...