दिल ने महसूस किया तुमको.....

मैंने आज हवाओं में तेरी आवाज़ सुनी, 
और तुम्हें देखने के लिये पलटी थी। 
हवा की गर्मी ने मुझे सहलाया 
और मैं वहीं चुपचाप बहती रही।

मैंने आज धूप में तुम्हारी छुअन महसूस की
उस गर्माहट ने आकाश को भर दिया
तुम्हारे गले लगने को अपनी आँखें बंद की और मेरी तपती रूह को सुकून मिला 

जब मैंने गिरती हुई बारिश को देखा तो खिड़की के शीशे में तुम्हारी आँखें देखी
ऐसा लगा बारिश की हर बूंद गिरते हुए, 
चुपचाप से छुप कर आपका नाम है लेती।

मैंने तुम्हें अपने दिल में छुपा रखा है, 
इसके क़रीब बस आप ही रहेंगे
आप भले ही मेरे पास नहीं हो
लेकिन मेरे मन में आप ही बसेंगे।

जब तक हवा चलती है 
जब तक सूरज चमकता है
जब तक बारिश गिरती है  
आप हमेशा मेरी रूह में रहेंगे, 
बस इतना ही मेरा दिल जानता है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Nahi pata...

It's just Alright....

बेनाम रिश्ता